बड़े हादसे का इंतजार काली पहाड़ी सरकारी विधालय भवन में पडी दरार टपक रहा है पानी मरम्मत की है दरकार
राजगढ़ (अलवर/ अनिल कुमार गुप्ता) अलवर जिले की राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी में स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय का भवन जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावनाएं बनी हुई है।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पप्पू राम मीणा ने बताया कि राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के संपूर्ण भवन के कक्षा कक्ष के कमरों में बरसात के चलते हुए पानी टपक रहा है तथा कई कमरों में दरार भी आ गई है जिससे कभी भी कोई बडे हादसे की संभावनाएं प्रबल हो रही है। इसके बारे में विधालय के संस्था प्रधान सहित अन्य स्टाफ को भी अवगत करा दिया गया है। बहरहाल अभी बरसात के चलते हुए भवन में खतरा बना हुआ है।