अलवर:व्यापारी के घर में घुसा चोर, मां-बेटी को बंधक बनाया
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर एनईबी थाना क्षेत्र में एक बदमाश चोरी की नियत से व्यापारी के मकान में घुसकर उसकी पुत्रवधु व दो साल की पोती को कमरे में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा जिस पर पुलिस ने आरोपी रमेश पुत्र महेश निवासी केरवाड़ी थाना मालाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वह घर के अंदर से बाहर गैलरी के पीछे वाले कमरे में बिजली सप्लाई के मैन स्विच को देखने गई उसने अपनी बच्ची के साथ कमरे के अंदर घुस कर देखा तो मैन स्विच ऑफ था ओर इन्वर्टर के तार हटे हुए थे। कमरे में पहले दरवाजे की पीछे मौजूद बदमाश ने उसकी गर्दन अपनी कांख में दबा ली। बदमाश ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जिस पर उसकी बालिका जोर-जोर से चिल्लाने लगी उसने बदमाश से बोला कि तुम्हे क्या चाहिए बदमाश बोला कि तुमने घर में इतना सामान क्यों भर रखा है। मैं बोली कि यह तो कबाड़ का सामान है बदमाश ने उससे बोला कि तुम तो देशद्रोही हो। वह बोली कि मैं तो हाउस वाइफ हूं और मैंने क्या देशद्रोह कर दिया। बदमाश बोला कि हम तो इतनी मेहनत करते है और तुमने घर में इतना सामान भर रखा है उसने बदमाश को बोला कि हमें छोड़ दे और जो तुझे चाहिए ले जाओ उसकी 7 साल की बेटी घर के अहाते में खड़ी थी और वह जोर-जोर से चिल्लाई। बेटी कमरे के दरवाजे पर पहुंची, लेकिन, दरवाजा बंद था। बेटी को बोला कि गुड़िया घर में चोर घुस गया है मम्मी को बुलाकर लाओ। तभी घर के अंदर मौजूद देवरानी आ गई और कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए घर के सामने निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर नाजिम निवासी ढाढ़ोली व लाला निवासी बारा भड़कोल मौके पर आए। उन्होंने काफी देर तक कमरे का दरवाजा खटखटाया। नाजिम व लाला ने लोहे के सरिए से कमरे की कुंदी तोड़ दी। लेकिन, बदमाश ने कमरे के अंदर रखे डंडे दरवाजे के लगा दिए। बदमाश की पकड़ थोड़ी ढीली हुई तो उसने बदमाश को जोर से लात मारी। तभी लोगों ने धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोल दिया। लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए लेकिन चोरी होने से बच गई