दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर: वैन को पीछे से कार ने मारी टक्कर, कार धू-धू कर जली
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर चैनल नंबर 120-500 के समीप पुलिस वैन में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद धमाके के साथ वैन में टक्कर मारने वाली कार में आग लग गई। भीषण टक्कर में चार पुलिसकर्मी सहित आठ लोग घायल हो गए। तथा टक्कर मारने वाली गाड़ी मौके पर जलकर राख हो गई।सूचना मिलने पर दमकल सहित अन्य साधनों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
सभी घायलों को एंबुलेंस से पिनान के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अलवर रैफर कर दिया गया।
ये दोनों वाहन दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। सूत्रों ने बताया की पुलिसकर्मी मुलजिम ले जा रहे थे।


