रामगढ़ में निकली हर घर तिरंगा रैली, भारत माता के जयकारो से गूंजे रामगढ़ बाजार
विधायक सुखवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा यात्रा को रवाना,स्कूली बच्चों संग कार्यकर्ताओं ने लगाए देशभक्ति के नारे
रामगढ़ (अलवर)
रामगढ़ कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा रैली निकाली गई। कस्बे के गुलाब वाटिका से तिरंगा यात्रा रैली को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
तिरंगा रैली रामगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए तहसील रंगमंच पर पहुंची जहां पर रैली में उपस्थित सभी कार्यकर्ता व विद्यालय बच्चों ने जमकर देशभक्ति गीतों पर डीजे की धुन पर झूमे इस दौरान छात्र देशभक्ति के नारे भारत माता की जय, वंदे मातरम, देश है सबसे प्यारा भारत देश हमारा, नारे लगाते हुए रैली में चल रहे विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने व शहीदों ने संघर्ष करते हुए जान दे दी उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी देश के प्रति जागरुक है और युवाओं को जगाने के लिए तिरंगा रैली हर वर्ष निकलनी चाहिए । ताकि यह देशभक्ति बचपन से ही बच्चों मे दिखाई दे।
सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों ने भारी संख्या में भाग लिया और हाथों में तिरंगा लहराते हुए पूरे बाजार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली में रामगढ़ विधानसभा के पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, जिला स्तरीय पदाधिकारी और बूथ लेवल कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।
रैली के दौरान व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए थानाधिकारी विजेंद्र सिंह भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे,
दूसरी तरफ किसी अनहोनी और अप्रिय घटना से बचाव के लिए बिजली विभाग ने रैली के दौरान कस्बे की बिजली आपूर्ति बंदरखी। तिरंगा अभियान के अंतर्गत शहीदों के गांवों में पंहुच शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी वीरांगनाओं को विधायक सुखवंत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो और 15 अगस्त को हर घर और व्यवसायिक भवन पर तिरंगा फहराया जाए और देशवासियों में देशप्रेम और देशभक्ति का जज्बा कायम रहे।
तिरंगा रैली के दौरान जिला कार्यकारिणी महामंत्री नरेश गोयल, पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्ता, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, जिला पार्षद एवं कार्यकारणी मंत्री व गगनदीप सिंह, दिनेश यादव,लाखन शर्मा शशीकांत शर्मा,सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

