मुख्यमंत्री ई ग्राम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Aug 12, 2025 - 14:07
 0
मुख्यमंत्री ई ग्राम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

 निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय जयपुर एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग भरतपुर के निर्देशानुसार उपखंडाधिकारी सचिन यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति वैर के सभागार में मुख्यमंत्री ई- ग्राम प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक वैर के समस्त राजस्व ग्रामों के प्रभारियों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया ।उक्त प्रशिक्षण में संबंधित 12 विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मोनिका कुमारी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण संयुक्त निदेशक राम प्रकाश के द्वारा दिया गया ।जिसमें उनके द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित डाटा संकलन एवं उसके महत्व के बारे में बताया। संयुक्त निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री ई- ग्राम परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की राज्य स्तर पर मांनिटरिंग किया जाना है। ताकि अंतिम छोर तक प्रत्येक आमजन को आवश्यक सुविधाओं की प्राप्ति हो सके। साथ ही इस योजना का मुख्य लाभ यह भी है कि कोई भी आमजन ई -ग्राम पोर्टल पर राजस्व ग्राम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................