स्वतंत्रता दिवस पर शहीद राकेश के दुब्बी गाँव में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
राजगढ़ (अलवर ) अनिल गुप्ता
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम दुब्बी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गाँव के वीर सपूत, शहीद राकेश कुमार मीना के स्मारक पर हुआ, जहाँ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर उप पुलिस अधीक्षक मनीषा मीना ने शहीद स्मारक पर तिरंगा फहराया।
इस मौके पर राजगढ़ पुलिस थाना इंचार्ज राजेश कुमार , उपखंड अधिकारी सीमा मीना सहित अन्य लोगों ने शहीद र राकेश कुमार मीणा को माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर राम जन सेवा टीम संस्थान' के अध्यक्ष रामसिंह बडला,तारेश मीना सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।