राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीमकाजोहड़ा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीमकाजोहड़ा में 15 अगस्त का पर्व खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया lकार्यक्रम के अध्यक्ष रामजीदास वैष्णव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया l मुख्य अतिथि बलवन्त जांगिड ने 15 अगस्त के पर्व पर अपने विचार प्रकट करते हुए विधालय में एक पंखा भेट किया l इस दौरान हिमांशु वैष्णव के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को तथा ग्राम नीमकाजोहड़ा के अन्यत्र पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l पवन वैष्णव के द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए सभी ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर सम्मान किया गया l इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष विधालय में उपस्थित रहे l जिनमें विद्यालय प्रधानाचार्य रामलाल मीणा ,अध्यापिका कमला कुमारी सैनी, नैना स्वामी , अशोक कुमार मीणा टोडपूरा, कौशल्या स्वामी, श्योलाराम वर्मा , सांवरमलजी वर्मा साहब, मोहनलाल गुर्जर , हिमांशु वैष्णव, तानिया स्वामी ,पवनजी वैष्णव , झाबरमल मीणा , बोदुराम जांगिड , पंकज जांगिड़ , बलवंत जांगिड़, ललित जांगिड़ , सपना वैष्णव , परमेश्वरलाल राणा , निवास मीणा ,लोकेश मीना , अनिल कुमार जांगिड अनिल कुमार जांगिड, शर्मिला जांगिड, सावित्री वर्मा, उपस्थित रहे l


