कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा के लिए समर्पित किए

Aug 23, 2025 - 12:47
 0
कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा के लिए  समर्पित किए

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा:- विश्व विख्यात पंडित प्रदीप  मिश्रा की मेवाड़ भूमि पर पहली बार आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 9 सितम्बर से 15 सितंबर तक मेडिसिटी ग्राउंड आज़ाद नगर भीलवाड़ा में होगा, इस कथा को लेकर भीलवाड़ा की जनता में उत्साह बना हुआ हे! एक रोचक प्रेरणादायी प्रसंग आज़ाद नगर क्षेत्र में कैंसर पीड़िता द्वारा हुआ। 
श्री शिव महापुराण कथा समिति के कार्याध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने इस प्रसंग की जानकारी देते हुए बताया की कथा आयोजन के लिए आज़ाद नगर क्षेत्र में आयोजन समिति के मंत्री बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वर ईनाणी, दिनेश सेन, रोहित गगरानी जन सहयोग के लिए विभिन्न परिवारों से संपर्क कर थे, एक परिवार लांपिया बनेड़ा के नारायण सिंह जी बल्ला ने कॉल करके कहा की हमारी पत्नी कैंसर पीड़िता हे वह कथा के लिए समर्पण करना चाहती हे, आप घर पधारे, समिति के सभी लोग घर पधारे, परिजनों के संग श्रीमति भंवर कंवर नारायण सिंह बल्ला ने एक लाख रुपए अपने कर कमलों से समर्पित किए! इस अवसर पर उनके पुत्र पुत्रियां भी उपस्थित थी! समिति के पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कथा पांडाल में पधारने का भी आग्रह किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................