राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) ने करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

Aug 23, 2025 - 12:50
 0
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) ने करवाई पोस्टर प्रतियोगिता

 सिरोही (रमेश सुथार)

-  राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा  व अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सोलंकी  के निर्देशन   तथा सहायक अभियंता अशोक कुमार कड़वासरा के मार्गदर्शन में सिरोही शहर के विद्यार्थियों के लिये चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की श्रृंखला में  सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता के अंतर्गत (कैप) टीम ने पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में जल संरक्षण व सिवरेज के फायदे विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान सहायक सामुदायिक विकास कर्ता विजया भारती सोनी ने विद्यार्थियों को जल बचाने के सरल उपायों और सिवरेज कनेक्शन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

मुख्य वार्ताकार विश्व पर्यावरण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपाल सिंह राव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा –“एक को समझाईये एक, सिवरेज के फायदे अनेक,हमने अब यह ठाना है, सीवरेज कनेक्शन तुरंत कराना है,सफाई को अपनाएंगे, बीमारियां दूर भगाएंगे,जल बचाओ, जल है तो कल है,घर-घर अलख जगाएंगे, बीमारियों को दूर भगाएंगे।”कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता चौहान और कार्यक्रम प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार विद्यालय के जूनियर व सीनियर वर्ग में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने जल बचाओ, सिवरेज कनेक्शन, साफ-सफाई और स्वच्छता विषयों पर शानदार संदेश देते हुए पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता प्रभारी वर्षा त्रिवेदी व श्रद्धा सिंदल के मार्गदर्शन में छात्राओं ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।निर्णायक मंडल सोमवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करेगा। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 25 अगस्त 2025, सोमवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्राएं जल संरक्षण व स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगी।इस अवसर पर व्याख्याता देवी लाल, रुडिप से हेमेंद्र सिंह डाबी, गणपत राज खत्री, कीर्ति सोलंकी, शिवानी राठौड़ सहित विद्यालय स्टाफ और छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................