पांडुपोल मेला:हनुमान जी से सद्बुद्धिऔर भर्तहरी बाबा से सुख समृद्धि की कामना के लिए मेले में पहुंचे श्रद्धालु

Aug 26, 2025 - 12:49
 0
पांडुपोल मेला:हनुमान जी से सद्बुद्धिऔर भर्तहरी बाबा से सुख समृद्धि की कामना के लिए मेले में पहुंचे श्रद्धालु

अलवर (अनिल गुप्ता)
हनुमान जी महाराज से बल बुद्धि और भर्तहरी बाबा से सुख समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धालुओं उनके दर पहुंचे। श्रीगुरू चरण रज निज मन मुकुर सुधार बुद्धिहीन तनु जान के सुमरो पवन कुमार।बल बुद्धि विद्या देवो मोहूं हरहु कलेश विकार" इसी आस्था के साथ पांडुपोल हनुमान जी के दर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलवार को पहुंचे ।

अलवर शहर से 55 किलोमीटर दूर सरिस्का की वादियों में स्थित पांडुपोल हनुमान जी मंदिर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा अर्चना कर दर्शन किए।वहीं आज के दिन घर-घर में हनुमान जी की जोत देखी गई।  वहीं श्रद्धालुओं के लिए सरिस्का सदर गेट से मंदिर तक रोडवेज बसों की सुविधा मौजूद थी जहां पर दूर दराज से पहुंचें श्रद्धालु रोडवेज बस में बैठकर हनुमान जी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................