राजकीय कन्या महाविद्यालय, टपूकड़ा में साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी

Aug 27, 2025 - 12:57
 0
राजकीय कन्या महाविद्यालय, टपूकड़ा में साइबर सुरक्षा पर संगोष्ठी

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          राजकीय कन्या महाविद्यालय, टपूकड़ा में नवाचार प्रकोष्ठ समिति के तत्वावधान में इंटरनेट एवं डिजिटल संचार माध्यमों से निरंतर बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक करने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज चोपड़ा ने की।
      इस संगोष्ठी का उद्देश्य छात्राओं को साइबर सुरक्षा की मूलभूत जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी गतिविधियों एवं साइबर हमलों से सुरक्षित रहने हेतु आवश्यक उपायों से परिचित कराना था।
        प्रो. सुनील दत्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि “डिजिटल युग में सजगता ही सुरक्षा की प्रथम शर्त है।” उन्होंने फ़िशिंग, कृत्रिम कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग जैसे साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों का उल्लेख करते हुए जीवनोपयोगी उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को सतर्क रहने की प्रेरणा दी।
       इस अवसर पर प्रो. डॉ. उमा शर्मा, डॉ. रमेश, डॉ. प्रियंका गुप्ता, मंजू गुर्जर तथा वसीम खान उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से छात्राओं को डिजिटल नैतिकता, सुरक्षित व्यवहार एवं तकनीकी अनुशासन का पालन करने हेतु प्रेरित किया। संगोष्ठी के अंत में यह निर्णय लिया गया कि आगामी समय में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे छात्राएं डिजिटल वातावरण में सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................