दधिचि जयंती महोत्सव पर म्यूजिकल चेयर रेस और वन मिनिट शो प्रतियोगिता हुई आयोजित

Aug 29, 2025 - 13:48
 0
दधिचि जयंती महोत्सव पर म्यूजिकल चेयर रेस और वन मिनिट शो प्रतियोगिता हुई आयोजित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के पाबू जी के मंदिर के पास स्थित छह न्याति ब्राह्मण पंचायत भवन में त्यागमूर्ति महर्षि दधिचि जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को म्यूजिकल चेयर रेस तथा एक मिनिट शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। सांस्कृतिक मंत्री कृष्णा दाधीच ने बताया कि म्यूजिकल चेयर रेस के जूनियर बालक वर्ग में गौरांश दाधीच प्रथम एवं मुदित द्वितीय रहा, बालिका जूनियर वर्ग में नव्या वर्ग प्रथम एवं जिज्ञासा तिवाड़ी द्वितीय रही। इसी तरह सीनियर बालक वर्ग में विवान पेडवाल प्रथम एवं सागर दाधीच द्वितीय रहे तथा सीनियर बालिका वर्ग में पल्लवी जाटल्या प्रथम रही। महिला वर्ग में पूजा जाटल्या प्रथम एवं चंद्रभागा जोशी द्वितीय रही। एक मिनिट शो में कँचियों, स्ट्रो, चम्मच, कांटा, गुब्बारे, चने, प्लेट सहित अन्य सामग्री से हर वर्ग में कड़ी स्पर्धा हुई। एक मिनिट शो का फाइनल 30 अगस्त को रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रम में होगा। इस अवसर पर दाधीच महिला मंडल अध्यक्ष सुमन व्यास, कांता दाधीच, रेखा सेवग, राधा व्यास, मंजू व्यास, दीपा व्यास, प्रीति जाटल्या, नीतू पेडवाल, उमा सेवग, अर्चना सेवग, मीनाक्षी तिवाड़ी, ऋतु शर्मा, डिंपल व्यास, सावित्री, सुनीता व्यास, संतोष जाटल्या, उर्मिला, सरला व्यास, मनीष जोशी, दुर्गा प्रसाद व्यास, नीरज जोशी, जितेंद्र जाटल्या, प्रभात जोशी, तीर्थ दाधीच, गौरांश दाधीच, मानवी, उज्जवल, रेहांश, तनवी दाधीच सहित दाधीच समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................