मेजर ध्यानचंद जी जयंती उपलक्ष्य में राष्टीय खेल दिवस का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में खेल समिति एवं महिला नीति के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद जी जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक राष्टीय खेल दिवस मनाया गया।प्रथम दिवस कार्यक्रम का उदघाटन समारोह मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देकर किया गया। खेल समिति प्रभारी सरस्वती मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत् फिटनेस रन, योग, एवं प्राणायाम सत्र, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। योग एवं प्राणायाम सत्र के तहत् हार्टफुलनेस ध्यान साधना केंद्र के आयोजक दिनेश कुमार शर्मा एवं प्रशिक्षक शिवलाल भड़ाना के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। मेडिटेशन एवं योग से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस इनडोर गतिविधिया ( कैरम बोर्ड, शतरंज) तथा आउटडोर गतिविधिया ( गोला फेंक, म्यूजिकल चेयर) वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरवीर सिंह भड़ाना के नेतृत्व में आयोजित की गई। खेल दिवस के अन्तिम दिन खेल एवं स्वास्थ्य पर हरवीसिंह भड़ाना तथा NEP 2020 पर विशेष व्याख्यान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासकृपाल नगर के प्राचार्य गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने मेजर ध्यानचंद जी का खेल क्षेत्र में योगदान के बारे चर्चा करते हुए खेलों एवं शिक्षा का व्यक्ति के जीवन में महत्व को समझाया। तीन दिवसीय आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं के नाम निम्न है - फिटनेस रन में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर भारती/सतीश (बी.ए. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान पर मुस्कान/ संजय सैनी (बी.ए. प्रथम वर्ष), एवं छात्र वर्ग में योगेश/ प्रेमचंद (बी.ए. प्रथम वर्ष), प्रथम स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में गुड्डी/ धनसिंह((बी.ए. प्रथम वर्ष), निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नवीन/ किशन कुमार(बी.ए. प्रथम वर्ष), कैरम बोर्ड में छात्रा वर्ग में मनीषा/ रामकुंवार तथा छात्र वर्ग में निखिल/ सत्यपाल(बी.ए. तृतीय वर्ष), गोला फेंक छात्रा वर्ग में मनीषा/ रामकुंवार तथा छात्र वर्ग में बबलू सिंह/ रामबीर सिंह रहे।
प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने मेजर ध्यानचंद जी का खेल क्षेत्र में योगदान के बारे चर्चा करते हुए खेलों का व्यक्ति के जीवन में महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम में डॉ. दीपक अहलावत, डॉ. दीपक कुमार, साक्षी जैन, राजवीर मीणा, मनोज गुप्ता, सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल, आशीष शर्मा, विक्रम सिंह, मीठालाल आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

