नारायणी धाम अलवर के लिए पैदल यात्री रवाना, 6 सितंबर को नारायणी धाम पर करेंगे दर्शन

Aug 31, 2025 - 15:00
 0
नारायणी धाम अलवर के लिए पैदल यात्री रवाना, 6 सितंबर को नारायणी धाम पर करेंगे दर्शन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना के निकटवर्ती कस्बा बोरावड़ के नया बाजार स्थित सैन मंदिर से नारायणी धाम अलवर के लिए पैदल यात्रियों का एक जत्था पुजा अर्चना के साथ रवाना हुआ। श्री सैन समाज पद यात्रा समिति जिला डीडवाना-कुचामन के तत्वावधान में बोरावड़ से 16 वीं बार पैदल यात्रियों का जत्था सैन समाज के गणमान्य लोगो की मौजूदगी में सैन समाज चौरासी पट्टी अध्यक्ष व श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जितेन्द्र सैन व सैन समाज चौरासी पट्टी के सह कोषाध्यक्ष अनिल सैन ने ध्वज पूजन के साथ रवाना किया। यह यात्रा 6 सितंबर को नारायणी धाम अलवर पहुंचेगी। 7 सितंबर को सुबह गंगा स्नान, कलश यात्रा व भण्डारे का आयोजन कर पुनः बोरावड़ के लिए वापसी लौटेंगे। इस दौरान नानू सैन, भंवरलाल सैन, गणपत लाल सैन, उत्तम चंद सैन, नटवर लाल सैन, दिलीप कुमार सैन, रमेश कुमार सैन, सुनील सैन, राजकुमार सैन, विष्णु सैन, रामू राम सैन भदलिया, यात्रा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैन, कोषाध्यक्ष प्रकाश सैन, महामंत्री राजकुमार सैन, सह संचालक जगदीश सैन लिचाणा, सचिव प्रकाश सैन, महासचिव नवनीत सैन सहित सैन समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................