झरनेश्वर महादेव मंदिर आलमास में कुमावत समाज सेवा संस्थान की महाआम सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
भीलवाड़ा(राजकुमार गोयल) मंदिरों की नगरी झरनेश्वर महादेव मंदिर, आलमास में कुमावत समाज सेवा संस्थान द्वारा भव्य महाआम सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सावरिया सेठ मंदिर के जीर्णोद्धार का भी उपलक्ष्य मनाया गया।
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शगुन कुमावत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं में 99.6% अंकों के साथ ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान हासिल कर समाज का नाम रोशन किया। इसके साथ ही 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्र-छात्राओं सहित कुल 300 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक सांवरलाल कुमावत ने किया। सभा की अध्यक्षता सोहनलाल कुमावत (अध्यक्ष, झरना महादेव आम चौखला) ने की। संस्थान के संरक्षक नानूराम कुमावत ने समाज को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया।
मांडल प्रधान शंकरलाल कुमावत ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सामाजिक अस्मिता पर विचार रखे। इस अवसर पर जालरिया सरपंच जगदीश कुमावत, कंवलियास सरपंच रामप्रसाद कुमावत, गांगलास सरपंच रामनिवास कुमावत, पड़सोली सरपंच गोपाल नागौरा सहित कई गणमान्य लोगों ने शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
सभा में पूर्व सरपंच भैरूलाल कुमावत के आव्हान पर सामाजिक विकास हेतु 30 लाख रुपये से अधिक राशि एकत्रित की गई। समारोह में कोषाध्यक्ष परमेश्वर कुमावत, सचिव प्रभुलाल मानणिया, पूर्व सरपंच हेमराज कुमावत,घनश्याम कुमावत, एडवोकेट राजूलाल, एडवोकेट दुधाराम, रामकिशन फौजी, प्राध्यापक बाबूलाल कुमावत, नर्सिंग ऑफिसर कर्मवीर कुमावत, राधेश्याम कुमावत, देवीलाल कुमावत, रामेश्वरलाल कुमावत, नारायणलाल कुवाल, सोहनलाल सर्वा, सुवालाल कुमावत, पार्षद सत्यनारायण कुमावत सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।