डीग में टूरिज्म के विकास के लिए आगरा दिल्ली गोल्डन ट्रैंगल में जोड़ने के प्रयास करने की आवश्यकता - वी सरवन कुमार

प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक मेंbगांव चलो- शहर चलो अभियान को सफल बनाने सहित अन्य मुद्दों पर की चर्चा

Sep 5, 2025 - 13:48
 0
डीग में टूरिज्म के विकास के लिए आगरा दिल्ली  गोल्डन ट्रैंगल में जोड़ने के प्रयास करने की आवश्यकता - वी सरवन कुमार

डीग (नीरज जैन) डीग पंचायत समिति सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जिले के प्रभारी सचिव डीग वी सरवन कुमार ने जिले में आयोजित किए जाने वाले गांव चलो अभियान,  सहकार सदस्यता अभियान, शहर चलो अभियान की तैयारीयों को लेकर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। 
प्रभारी सचिव कुमार द्धारा अभियानों के कैलेंडर जनहित में जारी करने, ग्राम पंचायत में आयोजित किए जाने वाले शिविरो के आयोजन से पूर्व अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने, ऐसी योजनाएं जिनमें पात्र व्यक्ति शत प्रतिशत लाभान्वित नहीं हुए हैं उन्हें अभियान में शामिल करने, शिविरों में योजनाओं की पर्याप्त सूचनात्मक प्रचार-प्रसार सामग्री लगवाने, शिविर में लाभान्वित होने वाले व्यक्तियों के लिए पंजीयन फॉर्म तैयार करने तथा प्रभारी व सह प्रभारी बनाने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उन्होंने इसके अतिरिक्त गांव चलो अभियान के सफल आयोजन को लेकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, यूनिक आईडी जारी करने, आयुष्मान कार्ड वितरित करने, टीबी मुक्त अभियान सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सहकार सदस्यता अभियान, शहर चलो अभियान के सफल आयोजन को लेकर कहा कि सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिक की बैठक कर अभियान को सफल बनाए। 
उन्होंने ब्लॉक वाइज अधिकारियों से उनके कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी  प्लानिंग बनाकर कार्य करें तथा सरकार की मंशा के अनुरूप अभियान का संचालन करना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रभारी सचिव कुमार ने डीग जिले के पंच गौरव की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डीग जिले में पंच गौरव की पहचान कर ली गई है।जिनमें विकास की संभावना है  उन क्षेत्रों को जिले की ताकत बनाने के लिए काम किया जा रहा है। पंच गौरव में स्थानीय क्षमताओं व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। जिलों में विकास की एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी होगी। साथ ही जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने जिले की सभी पंच गौरव यथा मार्बल मूर्ति, अर्जुन, कुश्ती, डीग महल और सरसों को बढ़ावा देने के संबंध में किए गए कार्यों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सरकारी कुश्ती कैंप आयोजित करने, कुश्ती अकादमी विकसित करने, कैंप के लिए स्किल्ड ट्रेनर हायर करने, खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था आदि कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं डीग के विश्व प्रसिद्ध जल महलों  का दिल्ली में  प्रमुख स्थानों पर व्यापक  प्रचार करने एवं आगरा-जयपुर-दिल्ली गोल्डन ट्रैंगल में डीग जिले को जोड़े जाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयोजना विभाग द्वारा बताया गया कि पंच गौरव योजना को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर से प्रत्येक वर्ष 5 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग अपने बजट से भी पंच गौरव के विकास के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।
बैठक में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी, गिरदावरी की स्थिति एवं पशु हानि पर भी चर्चा की गई। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से खराब हुई सड़के, प्रभावित विद्युत पोल, पेयजल सप्लाई की निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने गिरदावरी बढ़ाने, 33% से अधिक फसल खराब होने की स्थिति में रिपोर्ट प्रस्तुत करने, नियमित रूप से ब्लॉक स्तर पर बिजली, पेयजल आदि आधारभूत सुविधाओं की बैठक लेने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में आमजन को अवगत कराने तथा लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 
जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने डीएपी खाद्य आपूर्ति के दौरान समस्त उपखंड अधिकारियों को लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान वितरण केंद्रों पर निरंतर स्टॉक चेक करने और ब्लैक मार्केटिंग को पूरी तरह से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष सीकरी में की गई कार्रवाई की राज्य स्तर पर प्रशंसा की गई थी। इसी प्रकार अधिकारी खाद्य वितरण पर पूर्ण निगरानी रखें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................