श्री श्याम सेवा परिवार समिति महुवा द्वारा समाज सेवा कार्यों को लेकर द बोहरा ग्लोबल स्कूल निदेशक विनय बोहरा का किया सम्मान

Sep 11, 2025 - 13:28
 0
श्री श्याम सेवा परिवार समिति महुवा द्वारा समाज सेवा कार्यों को लेकर द बोहरा ग्लोबल स्कूल निदेशक विनय बोहरा का किया सम्मान

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थितद बोहराज  ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुवा के निदेशक विनय बोहरा,सह निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी का सामाजिक सेवाओं में अपने योगदान देने पर श्री श्याम सेवा परिवार समिति महुवा द्वारा माला साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया विद्यालय परिवार ने सभी पदाधिकारी और सदस्यों का आभार जताते हुए उनका दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत सत्कार किया

विनय बोहरा ने बताया कि श्री श्याम सेवा परिवार समिति महुवा द्वारा द बोहराज ग्लोबल स्कूल के निदेशक विनय कुमार बोहरा व सह निदेशक विकास बोहरा संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी,का  सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज में बेहतरीन  कार्यों के लिये सम्मान किया, और इसी प्रकार से समाज के कार्यों के लिए आगे आने के लिए श्याम परिवार ने प्रेरणा दी। श्याम सेवा परिवार समिति के संरक्षक संतोष शर्मा ने बताया कि इस प्रकार ही आपके पिताजी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शंकर बोहरा  ने भी सर्व समाज के सर्वांगीणिया विकास के साथ समाज के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्यों को कर अच्छी मिशाल कायम करते रहें है। इस दौरान सभी भक्त मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों  ने विद्यालय प्रांगण का निरीक्षण किया और विद्यालय के बेहतर प्रबंधन की प्रशंसा की तथा विद्यालय के अच्छे रिजल्ट के लिये भी विद्यालय परिवार को बधाई दी, और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

इस अवसर  पर श्री श्याम सेवा परिवार समिति मंडल के अध्यक्ष संतोष शर्मा, महामंत्री कन्हैया शर्मा, मीडिया प्रभारी हरि सिंह नागलोत, गोविंद शर्मा, आनंद सिंघल, मुकेश सिंघल, मनीष सोनी, डैनी हंडिया, जगदीश महावर, विष्णु चौबे, विपिन , राहुल बना सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................