बालिका छात्रावास में लगाया हेल्थ चेकअप शिविर 48 बालिकाओं का किया चेकअप
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में सीएचसी लक्ष्मणगढ़ की मेडिकल टीम द्धारा हरसाना मोड स्थित कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका छात्रावास लक्ष्मणगढ़ में 48 बालिकाओं का हेल्थ चेकअप-स्क्रीनिंग,नेत्र परीक्षण, कर आवश्यक दवाएं वितरण और मौसमी बीमारियों के बचाव-रोकथाम के बारे मे काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। सीएचसी लक्ष्मनगढ के नर्सिंग ऑफिसर आरिफ खान ने बताया की सभी छात्रावास के बच्चो का रक्तचाप, हीमोग्लोबिन लेवल, शुगर जांच, पल्स–ऑक्सीजन लेवल,पर्सनल हाइजीन चेकअप,नेत्र जाँच और आवश्यक दवा वितरित की गई है ,इस मौक़े पर ओम गुर्जर नेत्र सहायक,वार्डन सुमन मीना ,रोहिताश मीना लैब टेक्निशियन,स्वास्थ्य सहायक हरिओम योगी ,साजिद ख़ान एनजीओ मौजूद रहे।

