श्रीमद्भागवत कथा पहले निकाली कलश यात्रा।
राजगढ़ (अलवर/ अनिल कुमार गुप्ता ) श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मालाखेड़ा दरवाजे पर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर श्री राम दरबार पर पहुंची।
माता शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र दाधीच ने बताया कि कलश यात्रा माता शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर गणेश पोल चौपड़ बाजार शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर कथा स्थल पर पहुंची।
कथा वाचक परम पूज्य पंडित सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने बताया की श्रीमद्भागवत कथा का महत्व भक्ति, ज्ञान वैराग्य, सुख समृद्धि सहित अन्य लाभ होते हैं वहीं भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जीवन ज्ञान वैराग्य, जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है तथा संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तिया खत्म होकर सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त हो जाता है
उन्होंने कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है
इस अवसर पर लायन खेमसिंह आर्य, प्रीति विजय,प्रकाश दीक्षित,पार्षद रूपनारायण मीना, पार्षद सुनीता प्रजापत, लोकेश रावत,श्याम सुंदर विजय, बृजेंद्र मिश्रा, योगेश शर्मा , राहुल दीक्षित, अजय यादव, भारत भूषण भट्ट सहित काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।