कठूमर: लक्ष्मणगढ़ जीएसएस के कई इलाकों की सोमवार को बिजली रहेगी गुल, मेंटेनेंस का कार्य रहेगा जारी

Oct 4, 2026 - 17:18
 0
कठूमर: लक्ष्मणगढ़ जीएसएस के कई इलाकों की सोमवार को बिजली रहेगी गुल, मेंटेनेंस का कार्य रहेगा जारी

कठूमर (दिनेश लेखी)

जयपुर डिस्कॉम के लक्ष्मणगढ़ कार्यालय की ओर से विद्युत लाइनों की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को 132 केवी लक्ष्मणगढ़ से निकलने वाले 33 केवी चिमरवाली (बेरला जीएसएस) और 33 केवी भनोखर फीडर की लाइनों पर आवश्यक मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई का कार्य किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली:

रखरखाव कार्य के चलते इन फीडरों से जुड़े 33/11 केवी जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि में बंद रहेगी। डिस्कॉम के अनुसार, सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक (कुल 5 घंटे) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे बेरला, बहतुकलां, मकरेटा, जटवाड़ा, जहाड़ू और भनोखर जीएसएस से जुड़े तमाम ग्रामीण क्षेत्र और गांव प्रभावित होंगे।

सहायक अभियंता की अपील:

जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता रविंद्र सिंह ने जानकारी दी कि विद्युत लाइनों के आसपास फैली झाड़ियों व पेड़ों की कटाई और तकनीकी ट्रिपिंग संबंधी रखरखाव कार्य बेहद जरूरी हैं। कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति तुरंत सुचारू कर दी जाएगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने विद्युत से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................