CSC ई मित्र केंद्र दुजाना पर दिल्ली से आयी टीम ने किया औचक निरीक्षण

Sep 18, 2025 - 14:13
 0
CSC ई मित्र केंद्र दुजाना पर दिल्ली से आयी टीम ने किया औचक निरीक्षण

सुमेरपुर / पाली (राकेश कुमार लखारा)

सुमेरपुर: गुरुवार को सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के दुजाना गांव में दिल्ली से आयी टीम ने CSC ई मित्र पर पहुँच कर व्यवस्था का जायजा लिया। जिला प्रबंधक अर्जुनराम DC, राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा एक टीम गठित की गई। इस टीम ने सुमेरपुर तहसील के दुजाना गांव में संचालित CSC ई-मित्र का औचक निरीक्षण किया गया। जहां वर्तमान में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नाम जोडऩे का कार्य की अधिकता को देखते हुए संघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आमजन को बेहतर ई-गवर्नेन्स सेवाऐं देने एवं ओवरचार्जिंग नहीं करने के लिए संबंधित ई-मित्र कियोस्क को निर्देशित किया गया। ई-गवर्नेंस सेवाओं के पर्यवेक्षण एवं और बेहतर बनाने के लिये आमजन के साथ भी वार्ता की गई। ई-मित्र पर कार्य संतोषजनक पाए जाने पर दिल्ली से आयी टीम के अधिकारियों ने ई मित्र संचालक कांतिलाल प्रजापत की सराहना की। टीम ने ई मित्र संचालक को आवश्यक निर्देश दिये गये जिससे आमजन को ई-मित्र सेवाओं से संबंधित समस्याओ से राहत प्रदान हो सके। निरीक्षण के दौरान प्रशासक कंकू देवी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित, कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................