अवैध हथियार से फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार एक अवैध देसी कट्टा किया जप्त

Sep 18, 2025 - 14:14
 0
अवैध हथियार से फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार एक अवैध देसी कट्टा किया जप्त

डीग (नीरज जैन)18 सितंबर। डीग जिले की जनूथर थाना पुलिस ने 3 दिन पहले गांव जाटोली थून में अवैध हथियार से फायरिंग करने के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान के भूसहरे से एक अवैध  देशी हथगढ़ कट्टा जप्त किया है।
जनूथर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल कप्तान सिंह के सहयोग से गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उर्फ कलुआ 21 बर्ष पुत्र  बच्चू सिंह जाट  गांव जाटौली थून  थाना जनूथर जिला डीग का निवासी  है।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में सतवीर उर्फ देवीसिंह पुत्र मेघसिंह  जाट निवासी जाटोली थून ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 15 सितम्बर को सॉय 6 वजे की बात है कि मै अपने रिहायशी घर के अन्दर बैठा था। पुरानी रंजिश की वजह से आरोपी  योगेन्द्र, कुलदीप पुत्रान बच्चूसिंह बच्चूसिंह पुत्र रामसिंह, प्रीति पुत्री बच्चूसिंह, सुमित्रा पत्नि बच्चूसिंह  जाट निवासी जाटौली थून  ने अपने मकान के छत पर चढकर मेरे मकान मे ईंट, पत्थर फैके। मैने करने से मना किया तो बच्चूसिंह ने सभी से कहा कि देखते क्या हो इसमे गोली मारकर खत्म कर दो।तब योगेन्द्र और कुलदीप ने अपनी आंट में से अवैध कटटा निकाल कर ताबरतोड फायर किये।और धमकी दी है ।आरोपी युवक पूर्व में उसकी कि  बेटी के साथ बदसलूकी कर चुके है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................