कार से उतरा चोर बाइक लेकर भागा:घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
आज शुक्रवार को प्रातः 6:15 बजे पुराने बस स्टैंड के समीप मोदी पेट्रोल पंप के पास प्रकाश चंद सैनी अपनी रेडीमेड दुकान खोलकर साइड में मोटरसाइकिल लगाकर पास ही के दुकानदार से वार्ता कर रहा था।
मालाखेड़ा रोड से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आई जिसमें से दो व्यक्ति निकल कर एक बाइक के पास गया। एवं तुरंत मौके पर बाइक स्टार्ट कर भगत सिंह सर्किल की ओर लेकर भाग गया। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना घटित होने पर अचानक अफरा-तफरी मच गई । तभी मालिक मौके पर पहुंच गया और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और चोर का पीछा किया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक हड़कंप की स्थिति रही। कस्बे में इन दिनों में मोटरसाइकिल चोर सक्रिय हो गया है। सैनी ने बताया कि अभी ही हाल ही में दो दिन पूर्व सैनी समाज की सभा में आए बिच गांव से समाज के व्यक्ति की सैनी धर्मशाला के बाहर भी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।
कस्बे के जागरूक नागरिको का कहना है कि ऐसे में पुलिस को सक्रीयता से मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर लगाम लगानी चाहिए।