गोविंदगढ़ में अवैध खनिज परिवहन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: 1.15 लाख का जुर्माना लगाया, नसवारी चौकी पर नाकाबंदी कर पकड़ा

Jan 7, 2026 - 12:54
 0
गोविंदगढ़ में अवैध खनिज परिवहन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: 1.15 लाख का जुर्माना लगाया, नसवारी चौकी पर नाकाबंदी कर पकड़ा

गोविंदगढ़ में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने नसवारी चौकी पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की है। हेड कॉन्स्टेबल संजय मीना के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अवैध रूप से खनिज परिवहन किया जा रहा था।

जब्त किए गए ट्रैक्टरों पर पहचान के लिए नंबर दर्ज नहीं थे। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इन पर 'बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स' लिखा हुआ था और ट्रॉली की ऊंचाई भी क्षमता से अधिक करवाई हुई थी।

ट्रॉली की ऊंचाई भी क्षमता से अधिक करवाई हुई थी।
ट्रॉली की ऊंचाई भी क्षमता से अधिक करवाई हुई थी।

थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच करने पर चालकों के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध 'रवन्ना' या अनुमति पत्र नहीं मिला।

पुलिस की सूचना पर खनन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन में शामिल इन वाहनों पर कुल 1 लाख 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। ये राशि सरकारी कोष में जमा कराई गई है।

चालकों के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध 'रवन्ना' या अनुमति पत्र नहीं मिला।
चालकों के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध 'रवन्ना' या अनुमति पत्र नहीं मिला।

थानाधिकारी धर्म सिंह ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले गिरोहों में सतर्कता बढ़ गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................