घट स्थापना के साथ गायत्री महामंत्र जाप का लघु अनुष्ठान शुरू
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान मे इस बार के आश्विन नवरात्र पर्व के उपलक्ष में गायत्री महामंत्र जाप लघु अनुष्ठान घट स्थापना के साथ शुरू हुआ l गायत्री परिवार के स्थानीय संचालक बजरंगलाल सोनी ने इस गायत्री मंत्र लघु अनुष्ठान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री उपासक बद्री प्रसाद तंवर के यजमानत्व में शुरू हुए इस गायत्री मंत्र लघु अनुष्ठान में पूरे 9 दिन 24 000 गायत्री महामंत्र का जाप किया जाएगा l इस लघु अनुष्ठान की गायत्री यज्ञ से विजयदशमी के दिन पूर्णाहुति की जाएगी।

