पर्दे के पीछे प्रदर्शन से पूर्व कलाकार होते हैं व्यस्त अपना अपना मेकअप करने में

Sep 23, 2025 - 13:23
 0
पर्दे के पीछे प्रदर्शन से पूर्व कलाकार होते हैं व्यस्त अपना अपना मेकअप करने में

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          अभय  समाज रामलीला में प्रदर्शन से  पूर्व अपने-अपने पात्र के अनुसार मेकअप एवं वेशभूषा में व्यस्त होते हैं ताकि प्रदर्शन समय पर प्रदर्शित किया जा सके ।
          एक तरफ मंदिर भरतरी हरी धाम में स्वरूपों का मेकअप करने में व्यस्त होते हैं श्रृंगार एवं वेशभूषा निर्देशक प्रदीप सेन एवं संस्था के महानिदेशक मनोज कुमार गोयल एवं उनके सहयोगी स्वरूपों का मेकअप एवं वेशभूषा पहनाने में व्यस्त होते हैं।
दूसरी ओर ऊपर ग्रीन रूम में सभी कलाकार अपना-अपना मेकअप एवं वेशभूषा सजने सवरने में व्यस्त होते हैं ताकि प्रदर्शन प्रारंभ होने से पहले सही तरीके से तैयार हो जाए और प्रदर्शन समय पर आरंभ हो सके ।
           प्रदर्शन प्रारंभ होने से पूर्व उद्घोषक दीपक पंडित अपनी तैयारी में व्यस्त रहते हैं ताकि भली प्रकार समय पर उद्घोषणा कर पाए बड़ी तत्परता से कार्य करते हैं किसी का नाम रहना जाए इस पर विशेष ध्यान देते हैं। इसके साथ ही कार्यालय में अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री उप मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी प्रेक्षा गृह प्रभारी उप परीक्षा ग्रह प्रभारी सभी आने वाले अतिथियों का सम्मान करने में एवं उन्हें उचित स्थान पर  बैठाने में व्यस्त रहते हैं ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................