राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ( एकीकृत) जिला शाखा ने सी एम एच ओ से की भेंट

Sep 23, 2025 - 13:24
 0
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ ( एकीकृत) जिला शाखा ने सी एम एच ओ से की भेंट

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
         आज राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) जिला शाखा खैरथल-तिजारा की नवगठित कार्यकारिणी ने सीएमएचओ खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट से शिष्टाचार भेंट की तथा गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ पूर्ण मल मीणा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
          जिला कार्यकारिणी खैरथल-तिजारा के अध्यक्ष धीरज यादव के नेतृत्व में फार्मासिस्ट कैडर की प्रमुख मांगों फार्मासिस्ट ग्रेड प्रथम को सब-स्टोर मेडिसिन का चार्ज देने, डीडीसी एवं सबस्टोर का चार्ज अलग अलग कर्मचारियों (फार्मासिस्ट) को देने बाबत (एकल चार्ज देने बाबत), 120 ओपीडी प्रति डीडीसी काउंटर के आधार पर नए दवा वितरण केंद्र खुलवाने, तथा अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ज्ञापन पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर राहुल सैनी, रोहित खंडेलवाल, करन कौशिक, रंजीत सिंह, संदीप शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................