स्थानीय हस्तशिल्प एवं खादी उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन 25 सितंबर से

Sep 24, 2025 - 13:39
 0
स्थानीय हस्तशिल्प एवं खादी उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन   25 सितंबर से
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल मिशन को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार  25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ग्रामीण हाट, कंपनी बाग, भरतपुर में स्थानीय हस्तशिल्प, एक जिला-एक उत्पाद, खादी उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक चंद्रमोहन गुप्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में स्थानीय हस्तशिल्प दस्तकार, स्वयं सहायता समूह, पीएनबी रूटसेटी द्वारा प्रशिक्षित महिलाएं, खादी ग्रामोदय समिति एवं जिले की सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम  इकाइयाँ अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन करेंगी। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से सायं 8  बजे तक रहेगा, और प्रवेश निःशुल्क होगा।
उन्होंने भरतपुर जन सामान्य से अपील कि इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और स्थानीय उत्पादों को खरीदकर लोकल फॉर वोकल मिशन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।    

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................