भरतपुर विकास प्राधिकरण संवेदकों व अभियंताओं के साथ संयुक्त बैठक आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कक्ष में आयुक्त कनिष्क कटारिया की अध्यक्षता में प्राधिकरण के समस्त अभियंताओं एवं संवेदकों के साथ एक संयुक्त बैठक बुधवार को आयोजित की गई। उन्होंने संवेदकों द्वारा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का फीडबैक लिया गया। साथ ही, माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप चल रहे प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु संवेदकों को एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन एवं शीतकालीन अवधि को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के विकास कार्यों में गति लाने और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने सभी संवेदकों को प्रोजेक्ट्स की समयबद्ध पूर्णता के लिए पॉल्यूशन ग्रेप की रोक से पहले निर्माण सामग्री का स्टॉक करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर, अधिशासी अभियंता, संवेदक संघ अध्यक्ष महेश चंद सतीश चंद, वी.के. चौधरी, कपिल जैन, जीतेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, हरस्वरूप शर्मा, तेजवीर सिंह सहित अन्य संवेदक उपस्थित रहे।