मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम 25 सितम्बर को
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के दिशानिर्देशानुसार राज्य स्तरीय पर आयोजित बांसवाड़ा के नापला, छोटी सरवन मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को 2800 मेगावाट की परमाणु विद्युत परियोजना की आधार शिला, एक लाख 8 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों और जोधपुर, बीकानेर एवं उदयपुर से नई ट्रेनों की शुरुआत, 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरण कर सौगात मिलेंगी। मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों, नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों तक किया जाएगा।
नव नियुक्त कार्मिको से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से संम्बोधित करेगे एवं सवांद भी करेंगे। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन गुरूवार 25 सितम्बर को राज बहादुर मेमोरियल चिकित्सालय के परिसर में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

