सफाई का पैसा डकार गए ठेकेदार, सुनकई गाँव कचरे में डूबा

लाखों का बजट मिलने के बावजूद सुनकई गाँव कचरे और गंदगी में डूबा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की

Sep 28, 2025 - 11:56
 0
सफाई का पैसा डकार गए ठेकेदार, सुनकई गाँव कचरे में डूबा

धौलपुर (नाहरसिंघह मीना)  ज़िले की सरमथुरा तहसील अंतर्गत वटीकरा ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सुनकई गाँव की गलियाँ कचरे और गंदे पानी से पट चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत को हर साल लाखों रुपये का बजट मिलने के बावजूद सफाई केवल कागजों तक सीमित है।

जानकारी के अनुसार, ठेका जुलाई माह में हुआ, लेकिन अब तक 9 जुलाई 2025 को सिर्फ एक बार सफाई हुई, वह भी मात्र कुछ गलियों में। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी गाँव में आता ही नहीं। उसकी जगह पत्नी आती हैं और जगह-जगह कचरे के ढेर छोड़कर चली जाती हैं। सफाईकर्मी की पत्नी का कहना है कि ठेकेदार बंटी ने न तो भुगतान किया और न ही झाड़ू, तसला व ट्रॉली जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।

गाँव में फैली गंदगी से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से तुरंत सफाई व दवा छिड़काव कराने की मांग की है। साथ ही ग्राम पंचायत को आवंटित बजट की  उच्चस्तरीय जांच* कर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण मीणा का कहना है कि - वित्तीय वर्ष2025-26 का सफाई का टेंडर हुआ है जबसे ग्राम पंचायत द्वारा सफाई ठेकेदार को कोई पेमेंट नहीं किया है अगर सफाई ठेकेदार द्वारा नियमित सफाई नहीं करता है तो नोटिस देकर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा )

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................