कन्या पूजन से लौटती मासूम से अश्लील हरकत: आस-पास के लोगो ने आरोपी के साथ जमकर की मारपीट

Oct 2, 2025 - 06:04
Oct 2, 2025 - 06:05
 0
कन्या पूजन से लौटती मासूम से अश्लील हरकत: आस-पास के लोगो ने आरोपी के साथ जमकर की मारपीट

अलवर के NEB थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे नवमी पर कन्या पूजन कर घर लौटते समय 8 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के व्यक्ति ने अश्लील हरकत कर दी। इसके बाद नाबालिग घर पहुंची, मां को आपबीती बताई। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया। बताया जा रहा है की आस-पास के लोगो ने आरोपी के साथ जमकर मारपीट भी कर दी।

  • मासूमों ने परिजनों को सुनाई आपबीती

पीड़िता की मां के अनुसार, दोनों बेटियां नवमी पर कन्या पूजन के बाद घर लौट रही थीं. रास्ते में आरोपी ने पहले 12 साल की नाबालिग का हाथ पकड़ा, लेकिन उसने खुद को छुड़ा लिया. इसके बाद उसी व्यक्ति ने 8 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की. डरी-सहमी मासूम किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई. मां की शिकायत के आधार पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया.

  • स्थानीय लोगों का गुस्सा, पुलिस ने शुरू की जांच

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे एनईबी थाना पुलिस को सौंप दिया. पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मासूमों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है