गोपालगढ़ में मां-बेटे पर फायरिंग: दोनों को घायल हालत में अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया

पुरानी रंजिश की लेकर मारपीट की गई

Oct 2, 2025 - 05:59
Oct 2, 2025 - 06:05
 0
गोपालगढ़ में मां-बेटे पर फायरिंग: दोनों को घायल हालत में अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया

डीग जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में मां-बेटे पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। पिपरोली चौक के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। हमले में जुबेर(35) के कंधे पर छर्रा लग गया, जबकि उसकी मां जुबेदा(55) को अंदरूनी चोटें आई हैं। दोनों को घायल हालत में अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है।

  • मामा के घर भात न्योतने जा रहे थे मां-बेटे

दरअसल, डीग जिले के छपरा निवासी जुबेर और उसकी मां जुबेदा उसके छोटे भाई की शादी की तैयारियों को लेकर अपने मामा के घर भात न्योतने के लिए खैरथल तिजारा जिले के हरसोली गांव जा रहे थे। इसी दौरान गोपालगढ़ क्षेत्र के पिपरोली चौक के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने मां-बेटे पर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाश फायरिंग कर 50 हजार की नगदी और मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए।

गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में मां-बेटे पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। बेटे जुबेर की मां जुबेदा घायल हालत में अस्पताल में भर्ती।गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में मां-बेटे पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। बेटे जुबेर की मां जुबेदा घायल हालत में अस्पताल में भर्ती।
  • पुरानी रंजिश को लेकर हुआ हमला

फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को पुरानी रंजिश को लेकर हमला करने की वजह बताई। हालांकि पीड़ित पक्ष ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दे दी है, लेकिन मुकदमा गुरुवार को दर्ज होगा।

हमले में जुबेर(35) के कंधे पर छर्रा लग गया। घायल हालत में अलवर के जिला अस्पताल लाया गया।
हमले में जुबेर(35) के कंधे पर छर्रा लग गया। घायल हालत में अलवर के जिला अस्पताल लाया गया।
  • 50 हजार रुपए और मोबाइल लूट ले गए बदमाश

उनके परिजन मुफीद ने बताया कि जुबेर और उसकी मां शादी की तैयारियों के सिलसिले में मामा के घर गुड़ की भेली ले जा रहे थे। इसी दौरान छपरा निवासी जमशेद, खुर्शेद, भीम साहून सहित अन्य लोगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान बदमाश फायरिंग करते हुए 50 हजार रुपए की नगदी और एक मोबाइल भी लूट ले गए।

  • एक महीने पहले विवाद की शिकायत पहाड़ी थाने में दर्ज

उन्होंने बताया कि इस हमले में जुबेर के हाथ-पैर व कंधे में चोट आई है। जिन लोगों ने फायरिंग की, उनसे एक महीने पहले से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत भरतपुर के पहाड़ी थाने में दर्ज है।

बता दें, कि एक महीने पहले महिलाओं को लेकर दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पहाड़ी थाने में मारपीट का मामला भी दर्ज कराया गया था।

जिसकी रंजिश को लेकर बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल गोपालगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है