विजयदशमी पर दशहरा मैदान किशनगढ़ बास में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि ,स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश
किशनगढ़ बास (खैरथल-तिजारा) जयबीर सिंह
किशनगढ़ बास। विजयदशमी के पावन अवसर पर स्थानीय दशहरा मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह यादव तथा किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल के नेतृत्व में अतिथियों का पुष्पमालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने श्रीराम जी की रामायण एवं हनुमान जी की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया।
रामलीला कमेटी द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विजयदशमी के इस पावन पर्व पर मैं सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी है, हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने नवरात्रों में जीएसटी में राहत दी है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है। साथ ही उन्होंने अपील की कि हर दुकानदार अपनी दुकान पर ‘स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनो’ का बोर्ड लगाएं, ताकि भारत में निर्मित वस्तुओं का अधिक उपयोग हो और देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बने।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष तारामणि सतीश सिंगल, मंडल उपाध्यक्ष व पार्षद तेज सिंह सैनी, जिला महामंत्री अनुफ यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पालिका पार्षदगण मौजूद रहे। इस अवसर पर कला मंच समिति द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

