बिलाहेड़ी में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया शिविर का निरीक्षण

Oct 3, 2025 - 13:21
 0
बिलाहेड़ी में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किया शिविर का निरीक्षण

 बिलाहेड़ी कोटकासिम (जयबीर सिंह)  राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने बिलाहेड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए विजन “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उपयुक्त दवाइयां वितरित की जाएं। इस दिशा में उन्होंने डॉक्टरों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण से कार्य करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि आमजन की सभी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाए, ताकि जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मुनेश यादव, सरपंच टीकाराम यादव, श्रीराम यादव, गजराज लंबरदार, महेंद्र यादव, राजपाल यादव, जगदीश लंबरदार, बलवंत यादव, अशोक यादव, धर्मचंद गुरुजी, सतीश यादव, धनपत सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................