दिनदहाड़े पांच गौवंशो से भरी पिकअप सहित दो गौतस्कर पकड़े
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। रैणी थाना क्षेत्र में गौरक्षकों ने कार्यवाही करते हुए दिनदहाड़े पांच गौवंशो से भरी पिकअप को ले जाते हुए दो तस्करों धर दबोचा। गौवंशो को राजगढ़ स्थित भौरंगी धाम गौशाला पहुंचाया एवं पिकअप सहित तस्करों को राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया। गौसेवक अजय महाराज ने बताया कि गौरक्षकों ने कार्यवाही करते हुए एक पिकअप पकड़ी है। जिसमे पांच गौवंश थे। जिन्हें राजगढ़ भोरंगी धाम गौशाला में छोड़ दिया। वही तस्कर व पिकअप को राजगढ़ पुलिस को सौंप दिया।


