खेत की मेड को लेकर खूनी संघर्ष एक दर्जन घायल,दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव बेरेबास में रविवार सुबह खेत के डोल विवाद में लाठी डंडे व जमकर पत्थरबाजी हुई एक पक्ष के लोग खेत में बंदूक भी लेकर पहुंच गए जिसका वीडियो भी सामने आया है। दोनो पक्षों करीब एक दर्जन लोगों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भी दोनों पक्ष झगड़ने लग गए बादमे गांव के लोगो ने बीचबचाव किया है। दोनों पक्षों की बगड़ तिराया थाने में शिकायत दी गई है।
एक पक्ष के जाकरदीन ने बताया की सुबह हमारी डोल पर रहमदीन के परिवार के लोग हल चला रहे थे जिसके बाद हमने रोका तो उन लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद वो लोग लाठी डंडे ले कर आ गए और हमला कर दिया जिसमे बेरे बास गांव निवासी आमीन, शौकत अली, साहब खान, नूरजहां, अंसार और जफ्फी के चोट आई हैवहीं दूसरे पक्ष के फहिद खान ने बताया की ये डोल साजे की है ये लोग कब्जा करना चाहते है इस हमले में फहिद पक्ष के रहम दीन, इलियास, रोबिन और आसीब सहित आधा दर्जन लोगो के चोट आई ।
वहीं सूचना मिलने पर बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में फिलहाल पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ।