विभिन्न मांगो को लेकर सौंपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
आदिवासी मीन भगवान जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामकृपाल मीना के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर एसडीएम सीमा मीना को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम ज्ञापन सौपे।
जिनमे ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने, महिला छात्रावास निर्माण के लिए भूमि आवंटन एवं सरिस्का टाइगर रिजर्व में नाहर सती गेट की तरफ से सफारी शुरू करने को लेकर तीन मांग पत्र के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं राज्य वन मंत्री संजय शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपे गए। मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने शीघ्र पूरा किये जाने की पुरजोर मांग की है। इस मौके पर समिति पदाधिकारी,पवन नरूका, एडवोकेट हजारी लाल मीना सहित प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।