छोटे भाइयों ने बुजुर्ग बड़े भाई से की धोखाधड़ी, 30 लाख हड़पने का आरोप

Oct 5, 2025 - 14:38
 0
छोटे भाइयों ने बुजुर्ग बड़े भाई से की धोखाधड़ी, 30 लाख हड़पने का आरोप

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र बख्तल की चौकी निवासी एक वृद्ध ने इस्तगासे से अपने दो छोटे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी कर करीब तीस लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में बताया कि एक साल पहले बुजुर्ग शमशेर खान ने जमीन बेची थी जिसकी रकम डीएलसी रेट के हिसाब से बैंक खाते में तीस लाख आने थे। छोटे भाई इसलाम ने बुजुर्ग का बैंक खाता खुलवाया और खाते मे खुद के नम्बर लिंक करवाया लिए,जमीन की रकम आने के बाद एटीएम जारी करवा कर अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर करीब बीस लाख खाते से निकाल लिए।वहीं दूसरे भाई ने धोखाधडी कर चैक लेकर पैसे निकाल लिया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसने एक बीघा जमीन एक करोड़ रुपए में बेची थी। यह रकम बैंक खाते में आनी थी। इसी दौरान छोटे भाई इस्लाम ने बड़े भाई शमशेर खान के नाम से बैंक में खाता खुलवाया और उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक करवा लिया।
शमशेर ने बताया जमीन के डीएलसी  बाद में शमशेर ने बाकी रकम भी उसी खाते में जमा करवा दी। इसके बाद छोटे भाइयों इस्लाम और इसब ने मिलकर उस खाते से एटीएम कार्ड बनवाया और छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 30 लाख रुपए।
 निकाल लिए जब वृद्ध को खाते से पैसों की निकासी का पता चला तो वह बैंक पहुंचे।जहां कर्मचारियों ने बताया कि रकम एटीएम के जरिए निकाली गई है व कुछ चैक के द्वारा निकाली गई तब जाकर भाइयों की इस चाल का खुलासा हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................