रामलीला का गणेश वंदना के साथ हुआ शुभारंभ

Oct 5, 2025 - 14:42
 0
रामलीला का गणेश वंदना के साथ हुआ शुभारंभ

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौमा अंतर्गत गुजरपुर खुर्द गांव में शनिवार रात्रि को रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष सैनी ने फिता काट कर किया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी पूर्व प्रधान सैनी समाज ने बताया कि गूजरपुर खुर्द गांव मे 37वीं रामलीला का शुभारंभ किया गया है। इसके उद्घाटन करता नौगांव निवासी सुभाष चंद्र सैनी समाजसेवी रहे। 
विशिष्ट अतिथि राजू भाई बृजवासी, राजवीर सैनी,बनवारी लाल सैनी, मोहनलाल पूर्व प्रधानाध्यापक, बिहारी लाल सैनी प्रधान सैनी समाज 12 गांव घाटी ऊपर, हरभजन सैनी, मोहनलाल सैनी सरपंच लेखराज सैनी बीडियो गोविंदगढ़, रामकिशोर सैनी, श्रीमती संतरा सैनी सरपंच, सरपंच पति रघुवीर सैनी ,महेश सैनी प्रदेश सचिव, रामकिशन सैनी समाज सेवक,प्रकाश चंद सैनी,जवाहर लाल सैनी दीपचंद, सूरज मल सैनी अन्य अतिथियों का रामलीला कमेटी के कार्यकर्ता और ग्राम वासियों की ओर से अतिथि गणों का माला व साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट की।अतिथि द्वारा रामलीला शुभारंभ भगवान श्री गणेश के सामने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया।व्यास गद्दी पर श्यामलाल सैनी ने भगवान राम के दोहे व चौपाइयों का गुणगान किया, नारद लीला का मंचन किया। इससे पहले गणेश वंदना की गई।रामलीला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कहा कि भगवान श्री राम राजा ही नहीं बल्कि एक आज्ञाकारी पुत्र थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है और हमें ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। रामलीला महोत्सव 14 दिन तक चलेगी। पहले दिन नारद लीला का मंचन किया गया। जिसे दखने रात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव में विभोर होकर नाचने लगे।
।मंच संचालन प्रकाश चंद सैनी द्वारा कियाक्षगया।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी , लख्मीचंद,फूलचंद, रूपचंद ,नरेश कुमार, केदार सैनी, मदनलाल सैनी, हरकिशन सैनी, प्रेमचंद सैनी ,सुंदर सैनी ,कपूर चंद सैनी, रमेश चंद सैनी ,सुरेश चंद सैनी ,राजेश चंद सैनी ,प्रताप सिंह सैनी, कवरपाल सैनी सहित अन्य कलाकार व भक्त उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................