योग एवं ध्यान से तनाव मुक्ति
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
लायंस इंटरनेशनल - प्रांतीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा माचाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योग एवं ध्यान से तनाव मुक्ति पर गोष्ठी एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक लायन खेम सिंह आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान जगदीश प्रसाद द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन एवं प्राणायाम द्वारा स्वस्थ्य एवं प्रसन्न रहने के टिप्स बताए गए एवं हीरालाल द्वारा ध्यान के माध्यम से मन को केंद्रित करने के बारे में बताया ताकि किसी प्रकार के नकारात्मक विचारों का प्रवेश न हो। लायन एन एल वर्मा ने योग पर आधारित चित्तवृत्ति,चित्तभूमि एवं योगाभ्यास के आठ योगांगो के अभ्यास की विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता,सचिव लायन एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामनिवास मीणा, वीरेंद्र शर्मा, अजय यादव, शारदा शर्मा, सुमन यादव, गायत्री शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल, प्रीति विजय, रश्मि विजय, मीतू सिंह आर्य, पदमा गोयल सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन लायन खेम सिंह आर्य ने किया।