भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में मनाया गया भव्य दीपावली मिलन महोत्सव, 1100 से अधिक उद्यमियों ने की सहभागिता

Oct 15, 2025 - 14:30
 0
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में मनाया गया भव्य दीपावली मिलन महोत्सव, 1100 से अधिक उद्यमियों ने की सहभागिता
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में मनाया गया भव्य दीपावली मिलन महोत्सव, 1100 से अधिक उद्यमियों ने की सहभागिता

भिवाड़ी, (मुकेश कुमार)औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) सभागार में दीपावली मिलन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों — भिवाड़ी, कहरानी, चौपानकी, पथरेड़ी, खुशखेड़ा और कारोली से आए 1100 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का सफल संयोजन सत्यभान सिंह (मालिक, बी.के. पावर कंट्रोल) द्वारा किया गया। समारोह के साथ ही बीएमए की 2025-27 की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।

इस अवसर पर बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जीएल. स्वामी, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, और अनेक वरिष्ठ उद्यमियों ने उद्योगजगत में सहयोग, नवाचार और “स्वच्छ एवं सुरक्षित औद्योगिक भिवाड़ी” की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
दीपावली मिलन के इस उल्लासमय आयोजन ने औद्योगिक समुदाय में नई ऊर्जा का संचार किया। बीएमए के सभागार में दीपों की जगमगाहट और सौहार्द के माहौल ने यह संदेश दिया कि भिवाड़ी का उद्योग जगत सिर्फ उत्पादन ही नहीं, आपसी एकता और विकास की मिसाल भी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................