भाजपा मंडल नारायणपुर में “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान पर कार्यशाला का सफल आयोजन
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
" यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। भाजपा मंडल नारायणपुर में "संकल्प से सिद्धि तक" अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत मण्डल प्रभारी सत्येंद्र शर्मा एवं भाजपा मण्डल नारायणपुर के सभी पदाधिकारीगण एवं आम जन मानस की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान " राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए संकल्प लिया गया
सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और समय पर उपस्थिति के लिए हृदय से साधुवाद किया ।


