वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सैनी ने विधानसभा चुनाव में ठोकी ताल: कोटपूतली तोड़ो नहीं जोड़ो का दिया नारा

कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाकर निर्दलिय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे का किया ऐलान

Oct 27, 2023 - 16:18
 0
वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सैनी ने विधानसभा चुनाव में ठोकी ताल: कोटपूतली तोड़ो नहीं जोड़ो का दिया नारा

प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव पर जमकर साधे निशाने

कहा :- भय, भूख व भ्रष्टाचार के माहौल से कोटपूतली को निजात दिलाने के लिए लडूंगा चुनाव

कोटपूतली (इशाक खान) जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे चुनावी मैदान में प्रत्याशी अपनी ताल ठोकते हुए नजर आ रहे है। उल्लेखनीय है कि कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में अभी तक भाजपा से हँसराज पटेल, कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह यादव, आरएलपी से रामस्वरूप कसाना, जजपा से रामनिवास यादव, बसपा से प्रकाश चंद सैनी व निर्दलिय के रूप में मुकेश गोयल चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुके है। इसी क्रम में शुक्रवार को बार एशोसिएशन कोटपूतली के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व एपीपी वरिष्ठ अधिवक्ता पुर्व मनोनीत पार्षद अशोक कुमार सैनी ने भी चुनावी समर में उतरने की घोषणा कर दी। सैनी लगभग विगत तीन वर्षो से विधानसभा चुनाव की कवायद करते हुए जनसम्पर्क में जुटे हुये है। दो दिन पूर्व जहां कांग्रेस के बागी के रूप में बसपा से पूर्व चैयरमैन प्रकाश चंद सैनी चुनाव मैदान में उतरे है, वहीं कांग्रेस से ही बागी होकर कांग्रेस टिकिट पर वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एड. अशोक कुमार सैनी ने भी चुनाव का आगाज कर दिया। उन्होंने शुक्रवार शाम यहां के एक निजी होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसके बाद प्रैस वार्ता का आयोजन करते हुए चुनाव लडऩे की घोषणा की। कार्यकर्ताओं व प्रैस को सम्बोधित करते हुए सैनी ने कोटपूतली तोड़ो नहीं जोड़ो का नारा दिया। उन्होंने कहा कि वे केवल एक जाति वर्ग नहीं बल्कि सर्व समाज के सहयोग से कोटपूतली जीतेगा के लक्ष्य के लिए चुनाव लड़ रहे है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कोटपूतली विधायक व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव को घेरते हुए उन पर जमकर आरोप लगाये। साथ ही उन्हें तानाशाह करार देते हुए कोटपूतली की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया। सैनी ने कहा कि यह कोटपूतली के आत्म सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा व यहां की अस्मिता बचाने का चुनाव है। सैनी ने कहा कि कोटपूतली के लोगों को यहां के समाज में व्याप्त भय, भूख व सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार से निजात दिलवाने के लिए चुनाव लड़ेगें। इस दौरान एड. राजेश कुमार यादव, एड. ओमप्रकाश शर्मा, एड. बी एस मीणा, मदन लाल आर्य, एड. निशु सैनी, एड. निर्मल कुमार मौर्य, एड. सुरेश धानका, एड. दिनेश कुमार अग्रवाल, एड. विकास कुमार अग्रवाल, एड. ओमप्रकाश सैनी, एड. सोहन लाल मेहरा, एड. शंकर लाल सैनी, पूर्व पार्षद सुरज्ञानी सैनी, एडवोकेट धर्मपाल सूद,  कैलाश चंद यादव, कृष्ण शर्मा, राहुल स्वामी, राजेश मौर्य, नवरत्न जांगल, जगदीश प्रसाद सैनी, श्याम सुन्दर यादव, सत्यवीर यादव, राजकुमार, हरदान गुर्जर, राजाराम, अनमोल शर्मा, मनीष मीणा, एड. उपवन सैनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................