लोहार्गल धाम सूर्य मंदिर सूर्यकुंड रामानुज सूर्य मठ में 26 अक्टूबर को होगा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम के तीर्थ गुरु लोहार्गल की पावन धरा श्री सूर्य नारायण मठ में आज रविवार 26 अक्टूबर 2025 को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा l श्रीमद् जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य सूर्य मठ लोहार्गल धाम के महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार को मंदिर परिसर में नवीन 56 प्रकार के व्यंजनों का भगवान के भोग लगाया जाएगा रविवार दोपहर 12:15 बजे सूर्य महा आरती होगी, तत्पश्चात प्रसादी वितरित की जाएगी l महाराज श्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम में आप सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर में समय पर पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करें l


