ज्योतिष के क्षेत्र में पिता व पुत्री को मिला अवॉर्ड
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) शेखावाटी के रामगढ़ निवासी व जयपुर प्रवासी कुंजबिहारी सोनी को ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।रघुनाथ धाम धर्मार्थ सेवा संस्था द्वारा आयोजित ज्योतिष महाकुंभ एवं आध्यात्मिक सम्मान समारोह में होटल राजबाड़ा पैलेस में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। श्री श्री 1008 स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य पीठाधीश्वर जयपुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से अनेक विद्वान ज्योतिष आचार्य पधारे,जिसमें एक ही मंच पर पिता-पुत्री को ज्योतिष भूषण सम्मान दिया गया। कुंजबिहारी सोनी को उनके ज्यौतिष वास्तु के क्षेत्र में तथा दीक्षा सोनी को टैरो कार्ड रीडर के क्षेत्र में विशेष अवार्ड दिया गया।इस उपलब्धि पर स्वर्णकार समाज के लोगों ने खुशियां जताई हैं।