भनोखर में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
कठूमर (दिनेश लेखी)। जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अनुपालना में उल्लास नवसाक्षरता कार्यक्रम का संचालन व क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार प्रसार व क्षमता संवर्धन करने हेतु ब्लॉक स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार को महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भनोखर में प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन एसीबीईईओ रोशन लाल जाटव एवं देशराज आरपी ने किया।
इस प्रशिक्षण में असाक्षरों को डिजिटल और कानूनी साक्षरता से जोड़ने की पहल उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए वर्ष 2027 तक जिले को सम्पूर्ण साक्षर बनाने पर बल दिया। इसके साथ ही असाक्षरों का चिन्हीकरण कर उनके वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता, परिवार कल्याण, शिशु देखभाल, आपदा प्रबंधन सम्बन्धित कौशल प्रदान कर गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान देने की बात कही। इस दौरान राकेश जायसवाल राउप्रावि बाडला केआरपी, दीनदयाल शर्मा राउमावि अर्रूवा केआरपी, दिलीप किराड राउप्रावि सूरजपुरा, रामावतार राउमावि बडौदाकान, सुन्दर लाल
एमजीजीएस रोनीजाथानव्यवस्थापक, बलराम शर्मा राउमावि अर्रूवा व्यवस्थापक, राजेश कुमार मीना राउमावि अर्रुवा व्यवस्थापक मौजूद थे।