गोपाष्टमी पर गौ पूजन; गौमाता की सेवा ही सनातन धर्म की पहचान
हलैना (विष्णु मित्तल) हलैना व क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर अनेक सन्त ,गौ सेवकों ने गोपाष्टमी पर्व मनाया। जिन्होंने गौ वंश की पूजा अर्चना की और उन्हें गुड़,तेल,हरा चारा,मेथी के लड्डू, मिक्स आटा खिलाए।हलैना के श्रीवीर हनुमान मंदिर पर अयोध्या के सन्त अवध बिहारी जी महाराज, श्री बनखंडी आश्रम पर श्रीमहंत रविनाथ गिरी, नेवाडा के सिद्ध बाबा मन्दिर पर निर्मोही अखाड़ा के सन्त व महंत गोपालदास, हरिदास संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज और ललित कुंज आश्रम वृन्दावन के महंत मोहिनी शरण जू महाराज ने गौ माता पूजा अर्चना की साथ ही उन्हें हरा चारा,मेथी दाना, गुड आदि खिलाए।