समय पर पहुंचकर बचाई मरीज की जान - मुकेश मोदी चाणोद ने किया ब्लड डोनेट
तखतगड़ (बरकत खान) चाणोद निवासी करणसिंह दहिया पुत्र मानसिंह दहिया की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सुमेरपुर के भगवान महावीर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है और उसे तुरंत एबी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत है।
इस पर मरीज के भाई राजूसिंह दहिया ने चाणोद के भाजपा युवा नेता व समाजसेवी मुकेश मोदी से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही मुकेश मोदी चाणोद बिना देरी किए तीन एबी पॉजिटिव ब्लड डोनर को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। समय रहते ब्लड डोनेशन होने से मरीज की जान बच गई। इस मानवता भरे कार्य के लिए मरीज के परिजनों सहित चाणोद ग्रामवासियों ने मुकेश मोदी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि मुकेश मोदी हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं और अब तक कई मरीजों को ब्लड डोनेट कर उनकी जान बचा चुके हैं।इस मौके पर पर्वतसिंह राजपूत, अर्जुनसिंह जेतमाल, वीरेंद्रसिंह देवड़ा, राजूसिंह दहिया, महावीरसिंह देवड़ा, लक्ष्मणसिंह देवड़ा, नरेंद्रसिंह राजपूत, चीमनसिंह, दलपतसिंह दहिया, भंवरसिंह राजपूत, माधुसिंह राजपूत और भोपसिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।