संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना+2 स्तर के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Oct 31, 2025 - 12:59
 0
संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना+2 स्तर के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

 तखतगढ़ (बरकत खान) स्थानीय संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना+2स्तर के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आगाज प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर द्वारा माँ सरस्वती के माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करने के साथ किया गया। पूजन के बाद प्रार्थना सत्र का आयोजन किया गया। प्रार्थना के बाद समस्त स्वयंसेवकों के पांच ग्रुप बनाये गए।जिनको विद्यालय परिसर के अलग-अलग भागों की सफाई की जिम्मेवारी दी गई।  स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर की सफ़ाई की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए आज स्वयं सेवकों ने 360 इको ब्रिक्स तैयार की। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रंगोली व चार्ट का निर्माण किया गया । वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्थानीय पुलिस थाना तखतगढ के सहायक उपनिरीक्षक जसाराम व हेड कांस्टेबल पदमाराम द्वारा स्वयं सेवकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी वह शिक्षाओं से स्वयं सेवकों को अवगत करवाया गया।
स्वयंसेवकों को अल्पाहार में मिष्टान्न व समोसा दिया गया। अल्प विश्राम के बाद खेल का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने पर्यावरण संरक्षण के पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक ब्रजेश सिंह यादव, दलवीर सिंह, प्रवीण कुमार सांवल राम, भगवत सिंह एवम प्रीतम कुमार ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है